मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में आमजन बनें सहभागी पार्थ जायसवाल

सोहागपुर जनपद अंतर्गत 7 अगस्त को आयोजित होगा जन कल्याण शिविर
शहडोल कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने बताया है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गशन में शहडोल जिले में जन समस्याओं के त्वरित समाधान, केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओ के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियानांतर्गत क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण, जनसंवाद एवं उ‌द्यम संवाद के माध्यम से आम जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण एवं केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओ का लाभ पात्र हितग्राहियो को यथासंभव प्रदान किया जाएगा। साथ ही जाति प्रमाण पत्र, अपार आईडी, आयुष्मान कार्ड आदि निर्धारित शिविर स्थल पर बनाएं जाएंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 7 अगस्त 2026 को जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत अमरहा, करकटी, खैरहा, धुरवार, छतवई, पंचगांव, बंडीखुर्द, बरतरा, मझगंवा, मैकी, लालपुर एवं सिंहपुर में संबंधित पंचायत भवनों में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने जिले के नागरिको से अपील करते हुए कहा है कि अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत चलने वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में बढ़ चढकर सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अपने लंबित प्रकरणो का निराकरण कराएं एवं केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओ का पात्रतानुसार लाभ उठाएं।

उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान अविवादित नामांतरण, बंटवारा, खसरे में सुधार, फार्मर आईडी, आधार, प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदनों पर भी कार्यवाही की जाएगी। अभियान के दौरान खाद-बीज के गोदाम, गैस गोदाम तथा पेट्रोल पंपों का भी निरीक्षण किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments