वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अजीत प्रताप सिंह ‘मिंकू’ जी का नागपुर में लंबी बीमारी के पश्चात आज प्रातः दुःखद निधन

 🙏 शोक संदेश एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏


अत्यंत दुःख एवं शोक के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि शहडोल नगर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अजीत प्रताप सिंह ‘मिंकू’ जी का नागपुर में लंबी बीमारी के पश्चात आज प्रातः दुःखद निधन हो गया।

वे श्री वीर बहादुर सिंह ‘वकील साहब’ जी के सुपुत्र, श्री सुधीर प्रताप सिंह जी के छोटे भाई तथा पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस श्री आजाद बहादुर सिंह जी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह जी एवं श्री दीपक सिंह जी के भाई थे।

अधिवक्ता अजीत प्रताप सिंह ‘मिंकू’ जी अपने सरल, सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व के लिए सदैव स्मरण किए जाएंगे। वे शहडोल नगर के सामाजिक जीवन में सक्रिय रहते हुए लोगों के सुख-दुःख में सदैव सहभागी रहे।

उनका पार्थिव शरीर शहडोल स्थित निवास पर लाया जाएगा।

अंतिम संस्कार

 दिनांक: 05 अक्टूबर 2026, सोमवार

समय: प्रातः 10:30 बजे

स्थान: शांतिवन मुक्तिधाम, बुढ़ार रोड, शहडोल

ईश्वर से विनम्र प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल सिंह परिवार, परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

शत्-शत् नमन।

ॐ शांति। 🙏🙏

Post a Comment

0 Comments