दतिया चुनाव परिणाम से भाजपा प्रदेश नेतृत्व को सबक लेना चाहिए

शहडोल।भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य कैलाश तिवारी ने दतिया चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह परिणाम बताते हैं कि अब समय आ गया है कि संगठन एवं सत्ता को विचार करना चाहिए कि यह परिणाम क्यों आया है।
        कैलाश तिवारी ने कहा है कि प्रदेश में जो स्थितियां चल रही है उससे आम जनता तथा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता संतुष्ट नहीं है। संगठन में वरिष्ठ जनों की उपेक्षा की जा रही है तथा उनके द्वारा दिए गए सुझावों को दरकिनार कर दिया जाता है। यह अच्छी स्थिति नहीं है। शासन में अधिकारी वर्ग भ्रष्टाचार में लिप्त हो कर जनता के शोषण में लगे हुए हैं।    भाजपा नेताओं एवम जनप्रतिनिधियों की जन समस्याएं  सुनने के लिए उनके पास समय नहीं है। उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होती है।
       कैलाश तिवारी ने कहा है कि सत्ता एवं संगठन दोनों को गंभीरता से विचार करना चाहिए अन्यथा आगामी नगरीय चुनाव में परिणाम भाजपा के हित में नहीं आ सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments