शहडोल। अशोकनगर में 3 से 5 जुलाई 2026 तक आयोजित 12वीं राज्य स्तरीय जूनियर सेपकटकरा प्रतियोगिता में शहडोल जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया।
जिला सेपकटकरा संघ के सचिव रामकिशोर चौरसिया ने बताया कि प्रतियोगिता में शहडोल की टीम ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालक वर्ग ने टीम इवेंट में स्वर्ण पदक तथा रेगु इवेंट में रजत पदक जीता। वहीं, बालिका वर्ग ने क्वाड इवेंट में रजत पदक अपने नाम कर जिले को ओवरऑल उपविजेता बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
संघ के सहसचिव संजय सिंह कंघीकार ने बताया कि जिले से 12 बालक एवं 11 बालिका खिलाड़ियों का चयन कर प्रतियोगिता में भेजा गया था। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
प्रतियोगिता में जिले के चार प्रशिक्षकों—संजय सिंह कंघीकार, पंकज सिंह राजपूत, इशिका वर्मा एवं साहिल जायसवाल—का चयन निर्णायक मंडल (रेफरी) के रूप में किया गया, जो जिले के लिए गौरव की बात है।
टीम के साथ रामकिशोर चौरसिया ने मुख्य टीम मैनेजर, अमृतांजलि पटेल ने बालिका कोच तथा उत्तम हलवाई ने बालक कोच के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिला शहडोल सेपकटकरा संघ के अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, सचिव रामकिशोर चौरसिया, सहसचिव संजय सिंह कंघीकार, शांति देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के संचालक राजन शर्मा, टाइम पब्लिक स्कूल की प्राचार्य रूबी जितेंद्र शुक्ला, सेंट्रल एकेडमी स्कूल के प्राचार्य संजय मिश्रा तथा खिलाड़ियों के परिजनों ने पूरी टीम को बधाई देते �

0 Comments