23 दिन बाद मजदूरों की मांगों के आगे झुका अल्ट्राटेक कोल माइंस प्रबंधन
जिलाध्यक्ष श्री अजय अवस्थी जी,जिला महामंत्री हीरामणि पटेल जी एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सिंहपुर अजीत सोनी के नेतृत्व में मजदूरों के संघर्ष को मिली सफलता
विचारपुर अल्ट्राटेक कोल माइंस में मजदूरों की जायज मांगों को लेकर 23 दिनों से चल रहे संघर्ष का सकारात्मक परिणाम सामने आया। अल्ट्राटेक कोल माइंस प्रबंधन ने मजदूरों की मांगों को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद मजदूरों में खुशी का माहौल है।
मजदूरों के हितों और अधिकारों की लड़ाई में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय अवस्थी, जिला महामंत्री श्री हीरामणि पटेल एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिंहपुर के अध्यक्ष श्री अजीत सोनी लगातार मजदूरों के साथ खड़े रहे और उनकी मांगों को मजबूती से उठाया।
इस संघर्ष में ब्लॉक प्रभारी श्री अनुज मिश्रा, महामंत्री श्री सत्यनारायण साहू, श्री विवेक तिवारी सिंहपुर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नरेन्द्र मरावी, श्री शीतल टेकाम, मंडलम अध्यक्ष श्री शम्भूलाल पटेल, श्री प्रिन्स सिंह, श्री जयकरण सिंह, श्री प्रेमधारी सिंह, श्री दलप्रताप सिंह, चुनिया के श्री करण पटेल एवं खोल्हाण के श्री दयाशंकर पटेल सहित अन्य कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
मजदूरों की मांगें पूरी होने पर श्रमिक साथियों ने कांग्रेस नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मजदूरों के हक और अधिकार की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी सदैव उनके साथ खड़ी रहेगी। भविष्य में भी मजदूरों के हितों से जुड़े प्रत्येक विषय पर पूरी मजबूती के साथ उनकी आवाज उठाई जाएगी।
मजदूरों की मांगें पूरी होने पर समस्त श्रमिक साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह जीत मजदूरों की एकजुटता, संघर्ष और दृढ़ संकल्प की जीत है।


0 Comments