बीवीजी राम जी योजना अंतर्गत प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला सम्मेलन विधायक श्रीमती मनीषा सिंह जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न

 


गोहपारू। बीवीजी राम जी योजना अंतर्गत प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला सम्मेलन का आयोजन आज जनपद पंचायत गोहपारू के आईटीआई सभागार में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माननीय विधायक महोदया श्रीमती मनीषा सिंह जी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में श्री राजीव शर्मा मंडल अध्यक्ष गोहपारू,श्री राजीव तिवारी मंडल अध्यक्ष चुहिरी जनपद सदस्य श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी ,श्रीमती कलावती सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों विशिष्ट अतिथि के रूप मे मंच सीन रहे

कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों के सरपंच, उपसरपंच एवं पंचगण सहित सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान जिला परियोजना अधिकारी श्री संतोष कुमार बाल्मीक, सीनीयर डाटा मैनेजर श्री अरुणेंद्र द्विवेदी एवं सहायक यंत्री जनपद पंचायत गोहपारू श्री प्रशांत कुमार लगरखा योजना के उद्देश्यों, क्रियान्वयन की प्रक्रिया एवं ग्राम स्तर पर प्रभावी कार्यवाही के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।


मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्रीमती मनीषा सिंह जी ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं मैदानी अमले से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजना को सफल बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर श्री मनोज कुमार मिश्रा अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया तथा उक्त कार्यक्रम में जनपद पंचायत गोहपारू के अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम पंचायतों के सचिव, ग्राम रोजगार सहायक एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 कार्यक्रम के अंत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू श्री सुधीर कुमार दिनकर जी द्वार सभी प्रतिभागियों को योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

Post a Comment

0 Comments