वतन की पुकार” — देशभक्ति, सम्मान और प्रतिभा का भव्य संगम आज शहडोल में होगा देशभक्ति गायन एवं नृत्य का भव्य आयोज

शहडोल। देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने, राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने तथा देश की सेवा करने वाले वीरों और वतन के रखवालों के सम्मान के उद्देश्य से जन-गण-मन मिशन, शहडोल के तत्वावधान में 23 अगस्त 2026, रविवार को “वतन की पुकार” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर, पाण्डव नगर, शहडोल में शाम 5 बजे से आयोजित होगा।

कार्यक्रम में अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के प्रपौत्र आदरणीय अमित आजाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति में देशभक्ति गायन एवं नृत्य की अनुपम प्रस्तुतियों के साथ वतन के रखवालों का सम्मान किया जाएगा।

इस अवसर पर आयोजित संभागीय सिंगिंग एवं डांसिंग प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभागी अपनी गायन एवं नृत्य प्रतिभा के माध्यम से देशभक्ति का संदेश देंगे और उपस्थित दर्शकों को भावविभोर करेंगे।

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण देश के वीर शहीदों के परिजनों तथा वतन के रखवालों का सम्मान होगा। देश की सुरक्षा एवं सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सेना, अर्धसैनिक बल, पुलिस, आपदा सेवा, स्वास्थ्य सेवा, समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कर्मवीरों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उनके त्याग, साहस, समर्पण और राष्ट्रसेवा के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक होगा।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में प्रतिभावान कलाकारों को अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। चयनित प्रतिभागियों को टीवी कार्यक्रमों, फिल्मों, एलबम एवं वेब सीरीज में गायन, नृत्य और अभिनय के अवसर प्रदान करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में संभाग के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, व्यापारीगण, मीडिया प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति अपेक्षित है।

जन-गण-मन मिशन ने शहडोल संभाग के सभी देशप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करें तथा शहीदों के परिजनों और वतन के रखवालों के सम्मान के इस पुनीत अवसर का हिस्सा बनें।

आइए, मिलकर गाएं देशभक्ति के स्वर,

करें वतन के रखवालों का सम्मान और बढ़ाएं भारत का गौरव।

विनीत

जन-गण-मन मिशन

शहडोल, मध्यप्रदेश

संपर्क: 9981065910 | 8770191637 | 9926542031

Post a Comment

0 Comments