विवेक पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल एवं सत्य साईं अंग्रेजी माध्यम स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह



शहडोल। विवेक पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल एवं सत्य साईं अंग्रेजी माध्यम स्कूल, शहडोल में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं भारतीय संस्कृति का सुंदर संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, सामूहिक नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत कीं। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण, राधा एवं भगवान शिव सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं पौराणिक पात्रों की आकर्षक वेशभूषा में प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

समारोह के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने पौधारोपण कर विद्यार्थियों को हरियाली, स्वच्छ पर्यावरण एवं प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री दीपक गौतम, डॉ. देवेंद्र श्रीवास्तव, श्रीकांत शर्मा, कपिल मिश्रा, नितिन गुप्ता, शेखर धण्ड, अरुण शुक्ला, वी. के. गुप्ता, वरुण तिवारी, संगीता शुक्ला, अनुराधा गुप्ता एवं राकेश तिवारी सहित विद्यालय के अभिभावकगण उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की भी गरिमामय उपस्थिति रही। इनमें उमाकांत वर्मा, रामकरण मिश्रा, दिलीप सोनी, श्रीमती पूनम सिंह बघेल, खुशनुमा खान, गजाला परवीन, गुलफ्सा परवीन, खुशबू खान, निधि त्रिपाठी, कलोलनी वर्मा, निधि वर्मा, आरती वर्मन एवं भागवती प्रजापति शामिल रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री गुलज़ार सिंह एवं श्रीमती पूजा सिंह बघेल द्वारा किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनीता निगम द्वारा किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

विद्यार्थियों में सरस्वती वंदना पूर्वी वर्मन, प्रियंका प्रजापति, सृष्टि सिंह, नंदनी सेन, सोनम प्रजापति स्वागत गीत अनुष्का साकेत, चाहत प्रजापति, भूमि प्रजापति, संजू सिंह, नैन्सी सेन, भाषण नब्या सोनी, सामूहिक नृत्य काब्या प्रजापति, दर्शिता बैगा, रियांश, इनेद खान, नब्या, काब्या, आयुषी साकेत, पवन वंशकार, दिब्याशीं, आरोही वर्मन, आदिती लक्षकार, आनामिका लखेर, क्षमा वर्मन, सृष्टि चौधरी, अशिंका सिंह, सृष्टि मिश्रा, अनुग्रह बैगा नमन बकसरिया, रुस्तम अगरिया, पवन प्रजापति, आदर्श यादव, विराट यादव, सृष्टि सिंह, पूर्वी, प्रियंका प्रजापति, सोनम प्रजापति, प्रियंका प्रजापति की मनमोहक प्रस्तुतियों, आकर्षक सजावट और देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण ने पूरे समारोह को यादगार बना दिया। समारोह में विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन एवं उत्साह की उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने मुक्तकंठ से सराहना की।

Post a Comment

0 Comments