ईद मिलादुन्नबी पर 30 अगस्त से शुरू होगा महा रक्तदान शिविर*



पूरे एक माह चलेगा अभियान, 786 यूनिट रक्त संग्रह का रखा लक्ष्य*

शहडोल। ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर संयुक्त मुस्लिम समाज शहडोल द्वारा मानव सेवा के उद्देश्य से महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।  शिविर का शुभारंभ 30 अगस्त 2026 को मौलाना आजाद स्कूल, पाली रोड सोहागपुर से किया जाएगा। यह रक्तदान अभियान पूरे एक माह तक चलेगा।

आयोजन समिति ने इस अभियान के माध्यम से 786 यूनिट रक्त संग्रह करने का संकल्प लिया है। संभागीय मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग तिथियों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। 

रक्तदान को बताया मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम

आयोजन समिति का कहना है कि रक्त की कोई जाति या धर्म नहीं होता और जरूरत के समय रक्त किसी भी व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रक्तदान से न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है, बल्कि समाज में भाईचारे और इंसानियत की भावना भी मजबूत होती है।

समाजसेवियों और युवाओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

आयोजन समिति की ओर से समाजसेवियों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने साथियों के साथ रक्तदान अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में अपना योगदान दें। समिति ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महा रक्तदान शिविर को सफल बनाने की अपील 

आयोजन : संयुक्त मुस्लिम समाज, शहडोल

शुभारंभ : 30 अगस्त 2026

स्थान : मौलाना आजाद स्कूल, पाली रोड, सोहागपुर

लक्ष्य : 786 यूनिट रक्त संग्रह

Post a Comment

0 Comments