शहडोल, विवेक पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल, गणेश मंदिर के सामने, इंदिरा चौक, शहडोल में मध्यप्रदेश शासन के नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों श्री अजय सिसोदिया एवं श्री देवानंद सोनिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनीता निगम एवं व्यवस्थापक डॉ. गोपाल प्रसाद निगम के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रा कुमारी सोनू सिंह ने लगभग 400 छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। शपथ में विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं कभी किसी प्रकार का नशा नहीं करेंगे, न ही अपने परिवार या समाज के किसी सदस्य को नशा करने के लिए प्रेरित होने देंगे तथा नशामुक्त मध्यप्रदेश के निर्माण में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के उमाकांत वर्मा, गुलजार सिंह, दिलीप सोनी, पूजा सिंह बघेल, स्मृति कुशवाहा, गुलदस्ता परवीन, खुशनुमा परवीन, खुशबू परवीन, रीना रजक, कॉलोनी वर्मा, रामकरण मिश्रा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों में प्रमुख रूप से सचिन चौधरी, नमन चौहथा, अंजली त्रिपाठी, अनिरुद्ध गुप्ता सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में नशा मुक्ति का संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस अभियान ने विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जागरूकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।

0 Comments