गुरु पूर्णिमा पर फलदार और फूलों के पौधों का रोपण, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और पत्रकारों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
शहडोल। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 29 जुलाई बुधवार को स्वैच्छिकता पर्व अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गांधी चौक शहडोल परिसर मे हरियाली की नई सौगात का साक्षी बना। "वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ" अभियान के तहत फलदार एवं फूलों के पौधों का रोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पांडे ने आँवला और गुडहल का पौधा रोपकर की। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी तैयार करते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पत्रकार एवं समाजसेवी मृगेंद्र पाठक, संतोष चौबे, राघवेन्द्र शुक्ला (भुवनेश्वरी शिक्षा समिति, शहडोल), सनत त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह, रवि मिश्रा चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर एकता मिश्रा, अस्पताल के स्टाफ पूजा सरकार, भावना सरकार, ज्योति द्विवेदी, दिव्या शीतलानी,श्रीमती अनीता कचेर,रितु चतुर्वेदी,किशन यादव प्रभाकर सिंह व अन्य चिकित्सीय स्टाफ ने भी अलग-अलग फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में लगाए गए पौधों ने न केवल हरियाली का संदेश दिया, बल्कि उपस्थित लोगों को यह भी प्रेरित किया कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी निभाए, तो पर्यावरण संरक्षण का सपना साकार हो सकता है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल करने और समाज में हरित चेतना फैलाने का संकल्प लिया। श्रद्धा, सेवा और प्रकृति संरक्षण का यह अनूठा संगम लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा और पूरे परिसर में हरियाली के प्रति उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।

0 Comments