शहडोल। शहर स्थित टीवीएस मोटर कंपनी के संभागीय मेन डीलर मनोज टीवीएस शोरूम में मानसून ऑफर को लेकर ग्राहकों में उत्साह का माहौल है। शोरूम प्रबंधन ने ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की है, जिसके तहत टीवीएस कंपनी के पेट्रोल दोपहिया वाहन खरीदने पर ₹5,000 तक की नगद छूट दी जा रही है। साथ ही ग्राहकों को अन्य आकर्षक लाभ भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
30 जून तक मिलेगा ऑफर का लाभ
मनोज टीवीएस शोरूम के डायरेक्टर मनोज गुप्ता ने बताया कि मानसून ऑफर के तहत ग्राहक 30 जून तक नई टीवीएस पेट्रोल दोपहिया वाहन खरीदकर विशेष छूट का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को किफायती कीमत पर बेहतर वाहन और उत्कृष्ट सेवाएं उपलब्ध कराना है।
सेल्स के बाद भी बेहतर सेवाओं का भरोसा
शोरूम प्रबंधन के अनुसार, वाहन बिक्री के बाद भी ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाली सेल्स, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। प्रशिक्षित टीम ग्राहकों को समय पर बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सभी नए मॉडल और रंग उपलब्ध
डायरेक्टर मनोज गुप्ता, राजेश गुप्ता एवं योगेश गुप्ता ने बताया कि शोरूम में टीवीएस कंपनी के नवीनतम मॉडल और विभिन्न रंगों में दोपहिया वाहनों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है, जिससे ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार वाहन का चयन कर सकते हैं।
ग्राहकों से ऑफर का लाभ उठाने की अपील
शोरूम प्रबंधन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर मानसून ऑफर का लाभ उठाकर ₹5,000 तक की नगद छूट प्राप्त करें और नई टीवीएस दोपहिया वाहन के साथ मानसून के सफर को और भी यादगार बनाएं।


0 Comments